logo

लालू यादव से 183 दिनों के बाद मिले पप्पू यादव, बीजेपी को मात देने पर हुई चर्चा

01216.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजद सुप्रीमो लालू यादव से जाप प्रमुख पप्पू यादव ने शुक्रवार को राबड़ी देवी आवास पर मुलाकात की। पप्पू यादव ने मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मुलाकात के संबंध में पप्पू यादव ने लिखा है कि आदरणीय लालू प्रसाद से मिला। उनका कुशलक्षेम जाना। देश जिस हालात से दो-चार है, उसमें आज उनके तर्जुबे और सलाहियत की सबसे अधिक रूरत है। उनके स्नेह के आभारी हैं, वह सेहतमंद रह विपक्ष का देश में मार्गदर्शन करें यही ईश्वर से दुआ है।

देश के संविधान व लोकतंत्र को बचाना है
मुलाकात को लेकर बताया जा रहा है कि पप्पू यादव मधेपुरा-सहरसा की राजनीति को प्रभावित करते रहे हैं। इसलिए मधेपुरा से चुनाव की रणनीति पर भी दोनों नेताओं में बातचीत हुई है। इधर, लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने कहा कि मुझे पिता का स्नेह मिलता रहा। राजनीतिक जीवन में विचारों पर मतभेद हो सकता है मनभेद नहीं है। लालू प्रसाद ने आम आदमी का भी प्रेम खूब पाया और लोगों को भी खूब प्रेम दिया। पप्पू ने कहा कि लालू प्रसाद से मैंने कुछ बातें कहीं और उन्होंने 1 मिनट में गया के डीएम को फोन लगा दिया। उनके काम करने का तरीका आज भी बगल में बैठे व्यक्ति को सुकून देने वाला है। पप्पू यादव ने मुलाकात को लेकर यह भी कहा कि लालू ने वर्तमान राजनीति पर कोई चर्चा नहीं की। मगर यह जरूर कहा कि सबको मिलजुल कर 2024 में देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि फिर हम लोग कुछ दिनों में बैठक कर बात करेंगे। पप्पू यादव का कहना है कि 1990 के लालू प्रसाद और अभी कि लालू प्रसाद में कोई फर्क नहीं है।

23 नवंबर को मिले थे लालू से पप्पू यादव

पप्पू यादव 23 नंवबर 2022 को लालू यादव से दिल्ली में मिले थेतब लालू किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाने वाले थे। उस समय मुलाकात के बाद पप्पू ने कहा था कि बिहार में महागठबंधन के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा तब उन्होंने कहा था कि महागठबंधन में वापसी होगी या नहीं ये लालू जी, नीतीश जी और कांग्रेस को तय करना है मुझे नहीं। इधर, शुक्रवार को फिर से मुलाकात के बाद चर्चा तेज हो गई है कि अब पप्पू यादव को लेकर लालू यादव क्या फैसला लेते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/IgMHnUDDYLBDxlPX7oOXWz