logo

पलामू : JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या, स्कूटी सवार तीन बदमाश फरार

JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या, स्कूटी सवार तीन बदमाश फरार

पलामू
पलामू के मेदिनीनगर स्थित बाईपास रोड पर JMP परिसर में देर रात बड़ी वारदात हुई। परिसर में तैनात गार्ड विनोद सहाय की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 
घटना की पूरी जानकारी 
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे स्कूटी से पहुंचे तीन युवक गार्ड को गेट तक ले गए और नजदीक से गोली मारकर फरार हो गए। प्रारंभिक आशंका है कि 15 जुलाई को हुई जन्मदिन पार्टी के विवाद की रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Tags - Palamu Medininagar Crime News Jharkhand News Breaking News