logo

पलामू में बड़ा रेल हादसा, 12 डिब्बे पटरी से उतरे

पलामू में बड़ा रेल हादसा, 12 डिब्बे पटरी से उतरे

द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हुआ। गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशन के बीच ग्रासिम फैक्टरी के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 12 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। हादसा बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन रेलखंड पर हुआ है। मालगाड़ी के कई डिब्बों के बेपटरी होने से रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने की आशंका है। घटना के बाद रेलवे की ओर से राहत और ट्रैक को दुरुस्त कर परिचालन बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं आई है और रेलवे अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

Tags - Palamu Train Accident Goods Train Railway Jharkhand