logo

गढ़वा एलआरडीसी कार्यालय में आयुक्त का औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश

गढ़वा एलआरडीसी कार्यालय में आयुक्त का औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश

गढ़वा

पलामू प्रमंडल में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक बेहतर ओर पारदर्शी बनाने का दिशा में प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज गढ़वा स्थित एलआरडीसी (भूमि सुधार उप समाहर्ता) कार्यालय का औचक निरीक्षण कर राजस्व एवंएवं प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कार्यालयी अभिलेखों की स्थिति, लंबित मामलों के निष्पादन और कार्यप्रणाली की पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया गया, जिससे आमजन को समय पर और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।एलआरडीसी कार्यालय गढ़वा का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण
प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय आज भूमि सुधार उप समाहर्ता (एलआरडीसी) कार्यालय, गढ़वा का औचक निरीक्षण कर राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों, अभिलेखों एवं लंबित मामलों की स्थिति का जायजा लिया तथा कई पंजियां अद्यतन नहीं पाए जाने पर नाराजगी जतायीं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सभी पंजियों को समयबद्ध तरीके से अद्यतन करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने सहायक एवं एलडीसी के सेवा पुस्त की जांच की। साथ ही सूचना का अधिकार पंजी, आगत-निर्गत पंजी सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन कर उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी लीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यालयी अभिलेखों का संधारण व्यवस्थित, पारदर्शी एवं अद्यतन रहना चाहिए, ताकि आमजनों को समय पर सेवाएं उपलब्ध हो सके।लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश
प्रमंडलीय आयुक्त ने लंबित अपीलीय मामलों की समीक्षा करते हुए ई-रेवेन्यू कोर्ट के मामलों, दाखिल-खारिज के लंबित अपीलीय मामलों सहित अन्य राजस्व मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने अंचल कार्यालय एवं हल्का स्तर के कार्यों की भी जानकारी ली। राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए पिछले वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के अनुरूप हुई वसूली की जानकारी ली तथा चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य को समय पर प्राप्त करने हेतु तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।जवाबदेही के साथ कार्य करने को सर्वोच्च प्राथमिकता 
आयुक्त ने रेंट फिक्सेशन, दखल-दिहानी, सर्टिफिकेट केस, कैंप कोर्ट एवं भूदान भूमि की वर्तमान स्थिति की भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने इन मामलों में लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने तथा जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही के साथ कार्य करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, गढ़वा के उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा भी उपस्थित रहे। मौके पर गढ़वा के भूमि सुधार उपसमाहर्ता रविश राज सिंह उपस्थित थे।

Tags - Jharkhand gadhwa