logo

पाकुड़ : घर के बाहर खड़ी ऑटो में लगी आग, चालक की मौत

घर के बाहर खड़ी ऑटो में लगी आग, चालक की मौत

पाकुड़:
पाकुड़ जिले के हिरणपुर  से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां बुधवार अहले सुबह घर के बाहर लगी ऑटो में आग लगने से ऑटो मालिक सह चालक की जलकर मौत (Auto owner cum driver burnt to death) हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज (Sent to Sadar Hospital for post-mortem) दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर थाना ले जाया गया। 


अगरबत्ती जलाने के कारण हुई घटना 
मिली जानकारी के अनुसार घटना  पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई गांव की है। मृतक का नाम प्रीतम साहा है। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है। मृतक की पत्नी का कहना है कि ऑटो भाड़ा में जाने वाले थे। रात को ऑटो में पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण बोतल में पेट्रोल लेकर गाड़ी में बैठे थे। इसके बाद गाड़ी की सफाई के बाद अगरबत्ती जलाने के कारण घटना हुई है। जबतक घर से बाहर पहुंचते तब तक ऑटो सहित पति की जलकर मौत हो गई। 


जांच में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम फैल गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि घटना गांड़ी में अगरबत्ती जलाने के कारण हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।