बोकारो
जिले में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने शनिवार को बताया कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया के जरिए सुनियोजित तरीके से भ्रामक सूचनाएं फैलाने की कोशिश की गई है।
जांच में लगभग 300 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की गई है, जिनके माध्यम से अफवाहें प्रसारित की जा रही थीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट खबर, वीडियो या संदेश पर बिना सत्यापन विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112 पर पुलिस को देने की सलाह दी गई है।
साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि अफवाहों के आधार पर किसी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट या हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और गश्ती व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
.jpeg)