logo

बाइक अनियंत्रित होने से गुमला में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

gumla_accident_ju.jpg

गुमला
गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा विद्यालय के समीप शनिवार रात 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित उरांव को मृत घोषित कर दिया. वहीं सोनू उरांव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका इलाज जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, दोदाग गांव निवासी रोहित उरांव और सोनू उरांव मोटरसाइकिल से अपने गांव से घाघरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कस्तूरबा विद्यालय के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Tags - Gumla Accident Gumla Bike Accident Bike Accident in Gumla