logo

पश्चिमी सिंहभूम : सांप का सिर चबाकर खा गया ओझा, परिजन हॉस्पिटल ले गए और....

सांप का सिर चबाकर खा गया ओझा, परिजन हॉस्पिटल ले गए और....

पश्चिमी सिंहभूम:
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पिछले दिनों अपने सांप काटने पर उसका इलाज करने के लिए झांड़-फूक का सहारा लेने की कई खबर पढ़ी या सुनी होगी। इसी बीच पश्चिमी सिंहभूम  के एक ओझा ने ऐसा कुछ किया कि बात उसके जान पर बन आई। ओझा को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सांप को मारा फिर भून कर खा गया
मामला झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड के लुपुंगबेड़ा गांव का है। जहां दासर बोदरा नाम का एक ओझा रहता है। जिसने झांड़-फूक के दौरान पहले एक सांप को मार दिया था। सांप को मारने के बाद उसने उसका सिर काट लिया और सूखने के लिए धूप में रख दिया था। इसके बाद रविवार को उसने सांप के सिर को आग में भूना और फिर उसे खा लिया। सांप का सिर खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर ओझा के इस कारनामें को जो भी सुन रहा है वह हैरान रह जा रहा है।

झाड़-फूक से ठीक करने का दावा करता है ओझा
जानकारी के मुताबिक, ओझा दासर बोदरा उन लोगों का झाड़-फूक करके इलाज करता है जिन्हें सांप काट लेता है। इतना ही नहीं ओझा दासर बोदरा झाड़-फूक करने मरीजों को ठीक करने का दावा भी करता है।  इसी क्रम में उसने एक सांप को मारा था जिससे उसके सिर को खा सके। हालांकि, गांव में इस तरह की चर्चा भी है पत्नी से विवाद होने के बाद ओझा ने मरे हुए सांप का सिर खाया है।