logo

आखिर ऐसा क्या हुआ कि खुलेआम डंडा बरसाते नजर आईं इटखोरी CO सविता सिंह, क्या है पूरा मामला जानिए

आखिर ऐसा क्या हुआ कि खुलेआम डंडा बरसाते नजर आईं इटखोरी CO सविता सिंह, क्या है पूरा मामला जानिए

चतरा 
झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी की अंचल अधिकारी (CO) सविता सिंह का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन पर युवकों को गालियां देने और लाठी से मारने का आरोप लगाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, चतरा जिले में आयोजित राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के बाद CO सविता सिंह लौट रही थीं। इसी दौरान पास से गुजर रहे कुछ कार सवार युवकों और अधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।


बताया जा रहा है कि बहस के दौरान स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई और CO सविता सिंह ने अपना आपा खो दिया। आरोप है कि उन्होंने युवकों को गंदी गालियां दीं और लाठी से उन पर वार भी किया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि विवाद बढ़ने के बाद महिला अधिकारी की ओर से यह कहा गया है कि संबंधित युवक गन्ने के जूस में शराब मिलाकर पी रहे थे और उसी को लेकर विवाद की स्थिति बनी। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Tags - Abuse Lathi Attack Video Controversy