logo

एचईसी कर्मचारी और सीआईएसएफ के बीच झड़प की खबर, जबरदस्त हुआ विरोध

hac.jpg

द फॉलोअप डेस्क

एचईसी के अधिकारी अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर पिछले 90 दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जब सब्र टूटा तो एचईसी कर्मचारियों में गुस्सा फूट पड़ा। यही वजह थी की बकाया वेतन की मांग को लेकर विरोध कर रहे सीआईएसएफ के बीच उनकी झड़प हो गयी। आज सुबह 9 बजे यह घटना हुई । बताया जा रहा है की कई प्रयासों और झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा केंद्र और राज्य सरकारों को समस्याओं पर गौर करने के निर्देश देने के बावजूद, एचईसी की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

वेतन नहीं मिलने से चिंतित

अधिकारियों ने कहा कि आईआईटी और बीआईटी जैसे विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेज से डिग्री हासिल करने के बाद एचईसी में काम शुरू किया। परिवार के लोग बहुत ही खुश हुए थे, लेकिन आज परिवार के लोग वेतन नहीं मिलने से चिंतित हैं। हमलोगों की परेशानी सुनने को कोई तैयार नहीं है। इसलिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन के जरिए केंद्र सरकार और प्रबंधक तक अपनी आवाज को पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: परीक्षा पे चर्चा' में PM मोदी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, झारखंड से दो छात्राएं भी शामिल

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT