द फॉलोअप डेस्क
झारखंड नेटबॉल संघ द्वारा आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की नेटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 15 मार्च 2026, रविवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची में प्रातः 9:00 बजे से होंगे। इन प्रतियोगिताओं में द्वितीय जूनियर नेशनल मिक्स्ड नेटबॉल चैम्पियनशिप, 38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल चैम्पियनशिप, 4वीं फास्ट 5 जूनियर नेशनल नेटबॉल चैम्पियनशिप और द्वितीय सीनियर नेशनल मिक्स्ड नेटबॉल चैम्पियनशिप शामिल हैं।
प्रतियोगिताएं जूनियर (19 वर्ष से कम) और सीनियर (18 वर्ष से अधिक) आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाएंगी। जामताड़ा जिला नेटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष साहेब मंडल ने बताया कि जामताड़ा के खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं के बारे में अधिक जानकारी हेतु व्हाट्सएप नंबर 7464032243 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 13 मार्च 2026 तक अपना विवरण उक्त नंबर पर भेजना अनिवार्य होगा।
