द फॉलोअप डेस्क
मध्यप्रदेश के दतिया में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मधुकर समारोह में रांची की लेखिका अंशिता सिन्हा की पूज्य मां और लोकविद मंजू रानी की स्मृति में सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक विनोद मिश्र ‘सुरमणि’ ने बताया कि यह सम्मान का तृतीय वर्ष है, जिसका उद्देश्य मंजू रानी की कला और साहित्य के प्रति निष्ठा को सम्मान देना और उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखना है। इस वर्ष यह सम्मान दतिया की लोकप्रिय कवयित्री डॉ. मंजू खरे को प्रदान किया जाएगा। 23 अगस्त को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर से कला और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोग शिरकत करेंगे।

