द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा जिले में घर में घुसकर चोरी करने वाले दिलीप बाउरी उर्फ़ मुन्ना केवट को गिरफ्तार किया है. यह घटना महिजाम थाना क्षेत्र के पीबी रोड स्थित अरुण चंद्र गोराय के घर में हुई. पीड़ित के अनुसार, चोरों ने उनके घर में घुसकर कीमती सामानों पर हाथ साफ़ किया. इसके बाद पीड़ित ने महिजाम थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.
इसके बाद इस मामले में पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर नामजद आरोपी दिलीप बाउरी उर्फ़ मुन्ना केवट को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद अभ्युक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस दिलिप्से पूछताछ कर रही है ताकि चोरी हुई सामान को बरमाद किया जा सकें. इसके अलावा इस वारदात में और कौन शामिल है, इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है.
.jpeg)