logo

पाकुड़ : सांसद विजय हांसदा ने किया कई गांवों का दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया आश्वासन

dftnusrtyu.jpg

नंदलाल तुरी
राजमहल सांसद विजय हांसदा ने आज पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने खजुरडंगाल पंचायत के दुर्गापुर और पातपहाड़ी गांव, महुलपहाड़ी पंचायत के बथानपहाड़ी और महुलपहाड़ी गांव, बासेतकुंडी पंचायत के लखीपोखर और ढोलकट्टा गांव, तथा लागडुम पंचायत के तलवा और छोटा बरमसिया गांव का भ्रमण किया। इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, और सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सांसद विजय हांसदा और जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम का आदिवासी परंपरा के अनुसार माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सांसद को आवास, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर सांसद विजय हांसदा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल्द ही डीप बोरिंग कराने का आश्वासन दिया। सांसद और जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों को आगामी मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी और कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए या प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों से संपर्क करें।
इसके बाद सांसद विजय हांसदा ने लागडुम पंचायत के तलवा और छोटा बरमसिया गांव में डीएमएफटी मद से स्वीकृत दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
इस मौके पर जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, जिला परिषद अध्यक्षा जुली ख्रीस्टमुनी हेम्ब्रम, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, प्रखंड सचिव मईनुद्दीन अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष छोटू भगत, महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष सुभाषिनी मुर्मू, सचिव सिलवंती मुर्मू, विश्वजीत दास, प्रखंड कोषाध्यक्ष कालिदास टूडू, युवा अध्यक्ष मैनेजर हेम्ब्रम, युवा सचिव निगार अंसारी, राजू चौबे, मोईन आलम, पूर्व मुखिया जुगनू हांसदा, दिनेश सोरेन, बिसनाथ मुर्मू, महुलपहाड़ी के उपमुखिया जीवन मरांडी, मंटू मरांडी, अख्तर आलम सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Tags - pakur News updates pakur News in hindi latest pakur news pakur News Updates jharkhand updates pakur news in Hindi Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand News updates jharkhand News in Hindi