logo

Ranchi : झारखंड सरकार व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के बीच हुआ MoU

ajim.jpg

रांचीः 
राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। रांची में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के बीच आज एमओयू किया गया। 


इस साल के अंत में होगा शिलान्यास 
बता दें कि इस साल के अंत में विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर 2024 में सत्र प्रारंभ करने का लक्ष्य रखा गया है। अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के लिये राज्य सरकार ने इटकी में 150 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। अनुमान है कि इस विश्वविद्यालय के माध्यम से करीब तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह भी बता दें कि राज्यपाल ने बीते सोमवार को ही अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी से संबंधित विधेयक को मंजूरी दे दी थी।