logo

जामताड़ा में शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण, 7 माह की गर्भवती हुई 

सगपग3.jpg

दीपक झा/ जामताड़ा
जामताड़ा जिले से एक शर्मनाक खबर आई है। यहां मिहिजाम थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण किया गया, पीड़िता अब सात माह की गर्भवती है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान जामताड़ा थाना क्षेत्र के झगड़ा गोड़ा गांव निवासी सचिन मुर्मू के रूप में हुई है। पीड़िता की मां ने बताया है कि आरोपी ने उनकी बेटी को शादी का झूठा झांसा देकर फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता गर्भवती हो गई और परिजनों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने आरोपी पर विवाह का दबाव बनाया। हालांकि, अपनी जिम्मेदारियों से भागते हुए सचिन मुर्मू ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।


​पुलिस की कार्रवाई और कानूनी धाराएं
​पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एक्शन लिया है। पुलिस ने मिहिजाम थाने में कांड संख्या 21/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (1) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4/6 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और आरोपी सचिन मुर्मू की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। 


पीड़िता के लिए न्याय की मांग
​नाबालिग के साथ हुए इस कृत्य ने स्थानीय क्षेत्र में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून के तहत आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। 

Tags - Jamtara rape case minor abuse Jharkhand POCSO case Mihijam crime Jharkhand News Crime News Breaking News