logo

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आधिकारिक यात्रा पर मास्को पहुंचे, विजय दिवस परेड में होंगे शामिल

sanjay_seth9.jpg

रांची 
भारत सरकार की ओर से आधिकारिक दौरे पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रूस की राजधानी मास्को पहुंच गए हैं। मास्को आगमन पर भारत के राजदूत विनय कुमार और रूस के रक्षा मंत्रालय के मेजर जनरल ओलेग मोलेसेव ने उनका औपचारिक स्वागत किया। मंत्री संजय सेठ 9 मई को मास्को में आयोजित होने वाली विजय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान वे रूस के शीर्ष रक्षा अधिकारियों से मुलाकात समेत कई अहम बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। विजय दिवस परेड द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत विजय की स्मृति में हर साल मनाया जाता है और यह रूस का एक प्रमुख सैन्य आयोजन माना जाता है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest