रांची
ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के आंतकी ठिकाने पर की गई निर्णायक और साहसिक कार्रवाई के मद्दे नजर सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कल 09 मई को 04.30 बजे कांग्रेस भवन रांची से अलबर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। इसका नेतृत्व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश करेंगे। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि आतंकवाद के विरूद्ध सभी निर्णायक कदमों में कांग्रेस पार्टी भारतीय सेना के साथ एकजुटता के साथ खड़ी है और हम अपने जाबाज सैनिकों के साहस दृढसंकल्प और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने तमाम अग्रणी मोर्चा, विभाग, के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, मंत्री विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष से आग्रह किया है कि तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर हमारी भारतीय सैना का मनोबल बढ़ायें।