द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसले में राज्य के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के मेयर एवं अध्यक्ष पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। रांची और आदित्यपुर नगर निगम के मेयर का पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए, गिरिडीह नगर निगम का मेयर पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित किया गया है। धनबाद, चास, मानगो और देवघर नगर निगम के मेयर का पद अनारक्षित रखा गया है।

नगर परिषद का आरक्षण
अनारक्षित – गढ़वा, बिश्रामपुर, चतरा, पाकुड़, दुमका, मिहिजाम, चिरकुंडा, चाइबासा, कपाली और जुगसलाई।
पिछड़ा वर्ग–2 – झुमरी तिलैया।
पिछड़ा वर्ग–1 – गोड्डा।
अनुसूचित जाति (SC) – फुसरो, साहिबगंज।
अनुसूचित जनजाति (ST) – रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और चक्रधरपुर।

नगर पंचायत का आरक्षण
अनारक्षित – वंशीधरनगर, मझिआंव, छतरपुर, कोडरमा, बड़की सरैया, धनवार, बरहड़वा, बासुकीनाथ, जामताड़ा और सराइकेला।
अनुसूचित जाति (SC) – हुसैनाबाद, हरिहरगंज।
अनुसूचित जनजाति (ST) – लातेहार, महागामा, बुंडू, खूंटी और चाकुलिया।
पिछड़ा वर्ग–1 (OBC-1) – राजमहल।
पिछड़ा वर्ग–2 (OBC-2) – डोमचांच नगर पंचायत के अध्यक्ष का पद आरक्षित किया गया है।
शहरी नगर निकाय क्षेत्र जहां होने हैं चुनाव
नगर निगम- रांची, हजारीबाग, मेदिनीनगर, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो शामिल हैं।
नगर परिषद- गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी-तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम शामिल हैं।
नगर पंचायत- बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया हैं।
राज्य में 9 नगर निगम सहित 48 शहरी निकायों में होगा चुनाव
वर्तमान समय में राज्य में नगर निकायों की कुल संख्या 48 है जहां चुनाव आने वाले समय में होंगे। इन नगर निकायों में 13 ऐसे हैं जहां 2020 से ही चुनाव लंबित हैं जबकि रांची सहित शेष अन्य नगर निगम एवं निकायों में 2022 से चुनाव लंबित है। वार्ड के सीटों का आरक्षण तय होने के बाद आयोग द्वारा महापौर और अध्यक्ष के लिए सीटों का आरक्षण जारी किया गया है।
अगर बात नगर पंचायत की करें तो सभी 19 नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए आरक्षण जारी कर दिया गया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बंशीधरनगर नगर पंचायत अनारक्षित- महिला, मझिआंव नगर पंचायत अनारक्षित अन्य, हुसैनाबाद नगर पंचायत अनुसूची जाति, हरिहरगंज नगर पंचायत अनुसूचित जाति महिला, छतरपुर नगर पंचायत अनारक्षित अन्य, लातेहार नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए आरक्षित की गई है। इसी तरह नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित सीटों की घोषणा की गई है। अधिसूचना के अनुसार गढ़वा नगर परिषद अनारक्षित अन्य, विश्रामपुर नगर परिषद अनारक्षित महिला, चतरा नगर परिषद अनारक्षित अन्य, झुमरी-तिलैया नगर परिषद पिछड़ावर्ग 2 अन्य के लिए आरक्षित की गई है।