logo

चतरा में पेट्रोल पंप पर लूट, नकाबपोश अपराधियों ने 3 लाख रुपये उड़ा लिए

जाूीदत1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पांडेयमहुआ स्थित इंदु फ्यूल पेट्रोल पंप पर नकाबपोश अपराधियों ने लगभग तीन लाख रुपये की लूट की। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार दो सफेद अपाचे बाइक पर सवार पांच से छह अपराधी पंप पर पहुंचे और सीधे ऑफिस चेंबर में जाकर कैश लूटकर फरार हो गए। पंप कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर और वाई-फाई सिस्टम भी उठाकर ले गए। पंप संचालक ने बताया कि घटना के समय कर्मियों को कोई चोट नहीं आई। मामले की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग कर रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


दरअसल गिद्धौर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चतरा–इटखोरी मुख्य पथ पर पांडेयमहुआ स्थित इंदु फ्यूल पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात करीब 12:40 बजे नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोलकर 3 लाख की लूट कर ली। इस दौरान अपराधियों ने पंप पर तैनात कर्मियों को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 


जानकारी के अनुसार, दो सफेद अपाचे बाइक पर सवार 5 से 6 नकाबपोश अपराधी पेट्रोल पंप पहुंचे। आते ही वे सीधे पंप के ऑफिस चेंबर में घुस गए। रिवॉल्वर के बल पर वहां मौजूद दो कर्मियों लातेहार निवासी दयानंद सिंह और गिद्धौर के सौरभ पांडे को बंधक बना लिया गया। अपराधियों ने दोनों से कैश के बारे में पूछताछ की और विरोध करने पर उन्हें लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। दहशत के माहौल में कर्मी कुछ भी करने में असमर्थ रहे। लूटपाट के बाद अपराधियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर और वाई-फाई का पूरा सेटअप उखाड़ लिया। यही नहीं, जाते समय दोनों कर्मियों के मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए, जिन्हें कुछ दूरी पर फेंक दिया गया।