logo

सीएम हेमंत सोरेन से असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई की मुलाकात, चुनाव और विकास पर चर्चा

CMGO.jpg

रांची 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष-सह-लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी असम चुनाव, झारखंड में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन तथा वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू भी मौजूद थे। नेताओं ने आपसी सहयोग और राजनीतिक समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने भी मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके बीच भी आगामी असम चुनाव और विभिन्न विकासात्मक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान असम जातीय परिषद के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस बैठक को क्षेत्रीय राजनीतिक संवाद और आपसी सहयोग के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags - Jharkhand Politics Leadership Dialogue Cooperation