द फॉलोअप डेस्कः
पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ पर लाठीचार्ज कर दिया गया है। दरअसल ये लोग अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा घेराव करने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पहले तो प्रशासन के लोगों ने इनको रोकने की कोशिश की लेकिन स्वयं सेवक संघ के लोगों ने बैरेकेडिंग तोड़ दी थी उसके बाद लाठीचार्ज की नौबत आई। जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रदर्शनकारियों की तरफ से पथराव की भी खबर है। कुछ लोग गिर गये हैं। कुछ लोग घायल हैं। बता दें कि शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है। खबर लिखे जाने के दौरान वाटर कैनन शुरू कर दिया गया है। आंसू गैस के गोले छोड़े गये हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। घायलों को अस्पाल ले जाने की मांग की जा रही है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की खबर है। बता दें कि इनकी पांच सूत्री मांग है। मानदेय सहित कई मांगों को लेकर ये विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। आज शीतकालीन सत्रा का आखिरी दिन भी है। लोग हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इनका प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलना चाह रहे हैं। लंबे समय से स्वयं सेवक संघ के लोग इन मांगों के साथ सड़कों पर दिखते हैं।
