द फॉलोअप डेस्कः
सिमडेगा जिले के कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने आज जलडेगा प्रखंड का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्हें पता चला कि कोनमेरला पंचायत के मुर्गाकोना की सिन्र्देन कंडुलना एवं कोलोमडेगा के गुस्ताफ कण्डुलना का घर हाथी ने तोड़ दिया था। वह पीड़ित प्रभावित परिवार से मिले। उन्हें सांत्वना दी और राहत के लिए कुछ राशि अपने ओर से उपलब्ध कराई। विधायक के निर्देश पर जलडेगा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि अर्जुन होरो पहले भी हाथी प्रभावित परिवार से मिले थे। विधायक द्वारा उपलब्ध किए गए राशि को दिया। विधायक ने अर्जुन होरो से कहा कि प्रभावित लोगों से आवेदन बनवाकर वन विभाग को दीजिए जिससे कि समय रहते भुक्तभोगी को मुआवजा मिल सके। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि आवेदन बना कर वन विभाग के अधिकारी को सौंप दिए हैं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम, रावेल लकड़ा, अर्जुन होरो, आदि उपस्थित थे।
