द फॉलोअप डेस्क:
कोडरमा के पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने सतगावां थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। सतगावां थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। एसपी ने सौरभ कुमार शर्मा को निलंबित करते हुए उनको तत्काल पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का आदेश दिया है। अभी सतगावां थाने में किसी पदाधिकारी की पदस्थापना नहीं की गई है।
आरंभिक जानकारी के मुताबिक एसपी कुमार शिवाशीष को लगातार शराब तस्करी की शिकायत मिल रही थी। थाना इंचार्ज सौरभ कुमार शर्मा को इस केस में सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया था। उनको कहा गया था कि शराब तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लें, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा द्वारा निर्देश की अनदेखी की गई औरर ड्यूटी में लापरवाही बरती गई।