logo

बजट सत्र : खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने सदन में की पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग 

खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने सदन में की पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग 

द फॉलोअप डेस्कः 
खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने झारखंड विधान सभा के सदन में शून्यकाल के माध्यम से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पत्रकारों पर ना सिर्फ फर्जी मामले दर्ज किये जा रहे हैं बल्कि आए दिन समाचार संकलन करने पर हमले भी हुए हैं। पत्रकार समाज का आईना है जो सच्चाई को दिखाने के लिए अपनी जान की परवाह बिना किए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। उन्होंने आसन के माध्यम सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार आयोग का गठन, निशुल्क बीमा, पेंशन, एक्रीडेशन और प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राथमिकता की मांग किया