logo

सड़क पर रात गुजार रहे JSSC-CGL के सफल अभ्यर्थी

ेदबो.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रात करीब दो बजे सड़क पर सोते नजर आ रहे ये लोग JSSC CGL परीक्षा के सफल अभ्यर्थी हैं, जो सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले के बाद लगातार आंदोलन कर रहे हैं। कभी प्रोजेक्ट भवन के बाहर तो कभी सचिवालय परिसर में प्रदर्शन कर रहे इन अभ्यर्थियों की मांग है कि उनके साथ न्याय किया जाए। जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों का 26 दिनों तक चला आंदोलन खत्म होने के बाद सरकार ने JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया था। फैसले के बाद जहां आंदोलन कर रहे छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के बीच निराशा फैल गई। इसके बाद से सफल अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी नियुक्ति बचाने की मांग उठा रहे हैं।

Tags - JSSC CGL JSSC CGL Exam Successful Candidates Exam Cancellation Jharkhand News