logo

JSSC CGL रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे चयनित अभ्यर्थी

hc85.jpg

द फॉलोअप डेस्क
JSSC CGL परीक्षा रद्द किए जाने के सरकार के फैसले के खिलाफ चयनित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का रुख किया है। चयनित ऑफिसर्स की ओर से आज कोर्ट में केस फाइल कर दिया गया है और मामले की जल्द सुनवाई के लिए प्रयास जारी है। दरअसल, जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों के 26 दिनों तक चले आंदोलन के बाद सरकार ने JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया था। परीक्षा रद्द होने के बाद इस भर्ती के जरिए नौकरी पा चुके अभ्यर्थियों की नियुक्ति भी प्रभावित हुई है। इसके बाद से चयनित अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी नौकरी बचाने के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। अब उन्होंने सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है।


 

Tags - JSSC CGL JSSC CGL Exam Selected Candidates JSSC CGL Officers Jharkhand High Court