logo

साहिबगंज के रेल विकास को लेकर झामुमो नेता पंकज मिश्रा ने मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा मांगपत्र

जहककग2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहेबगंज के समग्र रेल विकास और यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग को लेकर झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने पूर्वी रेलवे मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को एक विस्तृत मांगपत्र सौंपा है। पत्र में साहेबगंज स्टेशन को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने से जुड़ी 15 प्रमुख मांगें शामिल हैं। 
मांगपत्र के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं- 
साहेबगंज स्टेशन पर वर्षों से लंबित 24 कोच क्षमता वाले वाशिंग पिट का निर्माण।
प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर यात्री शेड का विस्तार।
प्लेटफॉर्म संख्या 2 की सीढ़ी तोड़े जाने के बाद, यात्रियों-विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही परेशानी को देखते हुए एस्कलेटर को अविलंब चालू करने की मांग।
ट्रेन संख्या 13427/13428 साहेबगंज–हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में AC चेयर कार और AC थ्री टियर कोच जोड़ने की आवश्यकता।
13415/13416 मालदा–पटना एक्सप्रेस का बनारस तक विस्तार।
13419/13420 जनसेवा एक्सप्रेस को साहेबगंज से चलाने की मांग, क्योंकि यह ट्रेन भागलपुर में लंबे समय तक बेवजह खड़ी रहती है।
18604/18605 भागलपुर–रांची (भाया किउल) को साहेबगंज तक बढ़ाने का प्रस्ताव।
भागलपुर–साहेबगंज–रामपुरहाट–टाटानगर के बीच नई सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग।
वंदे भारत ट्रेन को भागलपुर से हावड़ा भाया साहेबगंज चलाने का अनुरोध।
साहेब
साहेबगंज से रांची के लिए दैनिक इंटरसिटी या वंदे भारत सेवा शुरू करने का प्रस्ताव।
12253/12254 अंग एक्सप्रेस को साहेबगंज से चलाने की मांग।
13133/13134 सियालदह–वाराणसी एक्सप्रेस (अपर इंडिया एक्सप्रेस) को पुनः चालू करने का आग्रह।
15553/15554 भागलपुर–जयनगर एक्सप्रेस को साहेबगंज तक बढ़ाने की आवश्यकता।
भागलपुर–आनंद विहार गरीबरथ को साहेबगंज तक विस्तारित करने की मांग।
पंकज मिश्रा ने कहा कि इन सुविधाओं के लागू होने से न केवल साहेबगंज और आसपास के यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि जिले के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने रेल प्रशासन से इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है।