logo

झारखंड पुलिस ने चेताया, वर्दी और हथियार के साथ रील्स बनाना पड़ेगा महंगा, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

जहतगे1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर वर्दी और हथियारों के साथ रील बनाने पर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय के SOP के अनुसार अब इस तरह की गतिविधियाँ महंगी पड़ सकती हैं। झारखंड के DGP कार्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि वे वर्दी, हथियार या किसी भी सरकारी संसाधन का उपयोग कर मनोरंजन या आत्मप्रचार के लिए रील्स नहीं बनाएं। यदि कोई कर्मचारी इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन या पदावनति जैसी गंभीर कार्रवाई शामिल हो सकती है। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि निजी सोशल मीडिया अकाउंट पर भी वर्दी में फनी वीडियो, डांस या आत्मप्रचार वाली पोस्ट करना प्रतिबंधित है। केवल आधिकारिक चैनलों से मंजूरी प्राप्त सामग्री ही साझा की जा सकती है। यह कदम अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में वर्दी में नॉन-ऑफिशियल कंटेंट और धार्मिक पोस्ट पर रोक लगाई गई है। दिल्ली में रील्स बनाने पर सख्त पाबंदी लगाई है और पश्चिम बंगाल में भी वायरल रील्स बनाने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।