logo

Ranchi : नक्सलियों के खिलाफ अभियान में लगे जवानों का होगा बीमा, जानिए कितना होगा लाभ

operation1.jpg

रांची: 

झारखंड में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर पुलिस प्रतिबद्ध है। वर्तमान में ऑपरेशन डबल बुल कत हतह सुरक्षाबल के जवान लगातार लातेहार और लोहरदगा के जंगलों में नक्सली ठिकानों में दबिध दे रहे हैं। इस अभियान के दौरान कई बार जवानों के गंभीर रूप से घायल होने या शहीद हो जाने की आसंका बनी रहती है। ऐसे में खबर है कि नक्सल अभियान में शामिल सुरक्षाबल के अधिकारियों और जवानों को 48 लाख रूपये का बीमा होगा। 

कब तक मान्य होगा बीमा
मिल रही जानकारी के मुताबिक अधिकारियों और जवानों के लिए ये बीमा साल 2022-23 के लिए मान्य होगा। झारखंड पुलिस ने इसके लिए बीमा करने वाली कंपनियों को आमंत्रित किया है। बीमा कंपनियां इसके लिए 31 मार्च तक टेंडर भर सकती है। 

हमेशा बना रहता है जोखिम
बता दें कि झारखंड देश के नक्सल प्रभावित राज्यों में से एक है। हाल के दिनों में नक्सली वारदातों में इजाफा भी हुआ है। झारखंड पुलिस के जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में शामिल हो रहे हैं। झारखंड में फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन डबल बुल जारी है। ऑपरेशन के तहत जवान लातेहार और लोहरदगा के जंगलों में नक्सलियों के ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं। हमेशा जोखिम बना रहता है। इसलिए बीमा की तैयारी की जा रही है।