logo

फिर झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई स्थगित

फिर झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई स्थगित

द फॉलोअप डेस्क, रांची
झारखंड सरकार की आज होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई है। यह बैठक दोपहर 3 बजे प्रस्तावित थी और करीब 40 दिनों बाद होने वाली थी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत खराब होने के कारण आज की बैठक स्थगित की गई है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और उन्हें मंजूरी दिए जाने की संभावना थी। हालांकि, बैठक स्थगित होने के बाद अब इन प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय के लिए नई तारीख का इंतजार करना होगा। सरकार की ओर से बैठक स्थगित किए जाने के कारणों और अगली बैठक की तारीख को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले भी 25 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित किया गया था। 

Tags - Jharkhand Cabinet Cabinet Meeting Hemant Soren Jharkhand Government Ranchi