द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में बोर्ड परीक्षाओं का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। जैक जल्द ही मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने वाला है। संभावना है कि रिजल्ट गुरुवार या शुक्रवार को घोषित कर दिया जाएगा।

लाखों छात्रों ने दी परीक्षा
इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में करीब 4,23,861 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 3,24,321 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें साइंस के 90,579, कॉमर्स के 21,195 और आर्ट्स के 2,12,547 छात्र शामिल हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र अपने परिणाम को लेकर लगातार इंतजार कर रहे हैं।

अंतिम चरण में रिजल्ट की तैयारी
सूत्रों के अनुसार बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। बोर्ड की ओर से कभी भी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है, इसलिए छात्रों को संयम रखने की सलाह दी गई है।

DigiLocker से भी देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ DigiLocker के जरिए भी देख सकते हैं। इसके लिए रोल कोड और रोल नंबर की जरूरत होगी। मैट्रिक के बाद इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी किए जाएंगे, जबकि आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम अगले सप्ताह आने की संभावना है।