जामताड़ा
जामताड़ा में महिजाम पुलिस ने गुम हुए दो मोबाइल फ़ोन उनके मालिकों को सौंपे. मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा और ए.एस.आई. जहांगीर अंसारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेकर यह सफलता हासिल की. पुलिस ने मस्जिद रोड निवासी गौतम गुप्ता और हांसी पहाड़ी निवासी संजीत मिश्रा के गुम हुए मोबाइल फोन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ढूंढ निकाले. थाना परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान दोनों लोगों को उनके फोन वापस किए गए.
CEIR पोर्टल ने किया संजीवनी का काम
इस पूरी बरामदगी प्रक्रिया में भारत सरकार के CEIR पोर्टल ने संजीवनी का काम किया. गौतम गुप्ता ने मोबाइल खोने के तुरंत बाद थाने में सनहा दर्ज कराया और पोर्टल पर फोन की जानकारी अपलोड कर दी थी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोर्टल पर जानकारी दर्ज होने से मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करने और उसे ब्लॉक करने में काफी सहायता मिली, जिससे अपराधियों के लिए उसका दुरुपयोग करना असंभव हो गया. मोबाइल वापस पाकर खुश नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता की सराहना की और आभार प्रकट किया. इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने जनता से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल नजदीकी थाने में इसकी लिखित सूचना दें. CEIR पोर्टल का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि चोरी या गुम हुए फोन को ब्लॉक किया जा सके और पुलिस उसे आसानी से ट्रैक कर सके.
.jpeg)