द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा में भी ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही जिले की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों का तांता लगा रहा, जहाँ हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने एक साथ सफों (कतारों) में खड़े होकर नमाज अदा की। इस अवसर पर जामताड़ा से भाईचारे की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर उभरकर सामने आई। नमाज के दौरान खुतबा पढ़ा गया और सामूहिक रूप से देश में अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहा और खुशियों का इजहार किया।
.jpg)
रंग-बिरंगे नए कपड़ों में सजे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नमाज के बाद बच्चों ने मेलों और खिलौनों का आनंद लिया। बुजुर्गों और युवाओं ने मिलकर त्योहार की रस्मों को निभाया, जो सामाजिक एकता का प्रतीक बना। स्थानीय लोगों ने कहा कि ईद का यह पावन अवसर हमें नफरत मिटाकर मोहब्बत से रहने की सीख देता है। वहीं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न हुआ। जामताड़ा से आई ये तस्वीरें स्पष्ट संदेश देती हैं कि त्योहार दिलों को जोड़ने और साझा संस्कृति को मजबूत करने का माध्यम हैं।
.jpg)