जामताड़ा
जामताड़ा में भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग की आंख-मिचौली ने कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पिछले 12 घंटों से आपूर्ति पूरी तरह ठप है. जहां एक ओर पारा 40 डिग्री के पास पहुंचचुका है. वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग की आंख मिचौली ने ने लोगों का जीना मुश्किल क्र दिया है. शहर के अधिकांश हिस्सों, विशेषकर कोर्ट रोड और सहित अन्य क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है.
15 मेगावाट के जगह 5 मेगावाट बिजली की सप्लाई
विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में जिले को पावर ग्रिड से मात्र 5 मेगावाट बिजली की सप्लाई मिल रही है, जबकि सामान्य रूप से 15 मेगावाट की आवश्यकता है. क्षमता से बहुत कम बिजली मिलने के कारण विभाग को मजबूरन भारी 'लोड शेडिंग' करनी पड़ रही है. कम वोल्टेज की समस्या ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया है.
रात 1:30 बजे तक बहाल कर दी जाएगी बिजली व्यवस्था
बिजली विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सूचित किया है कि ट्रांसमिशन लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हुई है. विभाग का कहना है कि मरम्मत का कार्य 'युद्ध स्तर' पर जारी है. अधिकारियों ने संभावना जताई है कि रात 1:30 बजे तक बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी.
पानी की किल्लत ने बढ़ाई मुसीबत
बता दें भीषण लू और गर्मी के कारण लोग पहले ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं, ऊपर से बिजली न रहने के कारण घरों के भीतर भी दम घुटने वाली स्थिति पैदा हो गई है. सबसे बड़ी समस्या पेयजल की उत्पन्न हो गई है; बिजली के अभाव में पानी की मोटरें नहीं चल पा रही हैं, जिससे लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है. जिलेवासी जल्द से जल्द राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं.
.jpg)