logo

धरना के बीच मेयर सुधा गुप्ता ने विधायक सरयू राय का किया अभिवादन, कहा- जनहित का कोई काम नहीं रुकेगा

धरना के बीच मेयर सुधा गुप्ता ने विधायक सरयू राय का किया अभिवादन, कहा- जनहित का कोई काम नहीं रुकेगा

जमशेदपुर

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के समक्ष सोमवार को आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान मेयर सुधा गुप्ता ने राजनीतिक शालीनता का परिचय दिया। नगर निगम कार्यालय पहुंचने के दौरान वह धरना स्थल पर गयी और वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठे जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और हालचाल पूछा। इस दौरान मेयर ने धरना स्थल पर मौजूद प्रदर्शनकारियों के लिए पेयजल की व्यवस्था करायी। उनके निर्देश पर प्रदर्शनकारियों के बीच पानी की बोतलें वितरित की गईं। साथ ही लड्डू भेजकर सभी का मुंह मीठा कराया गया। वहीं, धरना समाप्त होने के बाद जदयू नेता पप्पू सिंह, नीरज सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय स्थित मेयर कक्ष पहुंचे। वहां मेयर ने सभी का अभिवादन किया, प्रतिनिधिमंडल का ज्ञापन स्वीकार किया और लड्डू खिलाकर उनका स्वागत किया।

दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

इस दौरान मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि जनहित से जुड़े किसी भी कार्य को रोका नहीं जाएगा। हालांकि भ्रष्टाचार, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी और लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा।


 

Tags - Sudha Gupta Saryu Roy Jamshedpur Protest Political Courtesy Mango Municipal Corporation