logo

Ranchi : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के जगन्नाथपुर मंडल इकाई का हुआ गठन 

a1427.jpg

रांची: 

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के निर्देशानुसार अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का पूरे झारखंड प्रदेश भर में गठन हो रहा। इसी क्रम में जगन्नाथपुर मंडल में बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता महानगर इकाई के संयोजक अभिषेक झा ने की। बैठक में मंडल इकाई गठित की गई। जगन्नाथपुर मंडल इकाई में निम्नांकित सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। 

अध्यक्ष - भोला गुप्ता

उपाध्यक्ष - राहुल कुमार , दीपू यादव 

सोशल मीडिया प्रमुख - आयुष सिन्हा

सचिव - पवन कुमार ,आशीष कुमार 

सदस्य - विशाल, आदित्य ,रूपेश, विकाश, बासु ,बबलू 

छात्रहित होगी संगठन की प्राथमिकता
इस अवसर पर अभिषेक झा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू छात्र संघ स्थापना काल से ही छात्र हितों के प्रति संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ  कार्यरत है और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन तथा अन्य गतिविधियां इसके द्वारा समय-समय पर चलाई जाती है। आशा है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा आजसू के इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। 

रचनात्मक गतिविधियों में भी अहम भूमिका
प्रमोद यादव ने कहा कि आजसू एक ऐसा संगठन है जिसमें सभी सदस्य परिवार की भावना से जुड़े रहते हैं और परस्पर एक दूसरे का सहयोग करते हुए छात्र हित में आंदोलनात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन  अभिषेक शुक्ला ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से भोला, राहुल, दीपू, पवन ,आशीष, आयुष, विशाल, आदित्य, रूपेश, बबलू, विकास, अभिषेक, के अलावे कई सदस्य उपस्थित थे।