logo

जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश

पगसग5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 95.27 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए हैं। खास बात यह है कि टॉप-3 रैंक में कुल 12 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है, जो राज्य के लिए गौरव की बात मानी जा रही है। परिणाम जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। 


सीएम ने दी बधाई, छात्रों को किया प्रेरित
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं ‘जोहार’ कहा है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जो छात्र अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर सके हैं, वे निराश न हों और आगे बेहतर प्रयास के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार सभी विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। 


उज्ज्वल भविष्य की कामना, आगे बढ़ने का संदेश
सीएम ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच से ही सफलता हासिल की जा सकती है। परिणाम के साथ ही अब छात्र अपने आगे के करियर की दिशा तय करने में जुट गए हैं।

Tags - Jharkhand JAC Result 10th Result Education News Hemant Soren Board Exam Students Result 2026