द फॉलोअप डेस्कः
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जमेश्वर मोहन्ती ने टेंडर हार्ट विद्यालय के निदेशक का पदभार ग्रहण किया है। जे मोहन्ती को 2005 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 34 वर्षों के शानदार कैरियर में जे मोहन्ती ने 27 वर्षों तक डीपीएस कोरबा, विद्यानगर, रांची एवं नवी मुम्बई के प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। श्री मोहन्ती के नेतृत्व में डीपीएस नवी मुम्बई ने 2014 से 2022 तक लगातार पूरे भारत के सर्वोच्च विद्यालय का खिताब हासिल किया।

जे मोहन्ती का अनुभन टेंडर हार्ट को ले जाएगा ऊचाइंयो पर
टेंडर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने नवनियुक्त निदेशक जे मोहन्ती का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बताया कि जे मोहन्ती ने पूर्व में जितने भी विद्यालयों में अपना योगदान दिया है उस विद्यालय की गिनती देश के अग्रणी विद्यालयों में हमेशा हुई है। उन्होंने भरोसा जताया है कि श्री मोहन्ती के विराट अनुभव एवं बहुआयामी व्यक्तित्व से सम्पूर्ण टेंडर हार्ट परिवार लाभान्वित होगा एवं उनके मार्गदर्शन में टेंडर हार्ट विद्यालय सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएगा।