logo

आईपीएस संजय लाठकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित

IPS0032.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय ए लाठकर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आज विरमित कर दिया। गृह एवं कारा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के मुताबिक अपर पुलिस महानिदेशक रेल के पद पर पदस्थापित संजय ए लाठकर को केंद्र सरकार ने परमाणु ऊर्जा विभाग में आईजी सिक्युरिटी के पद पर पदस्थापित किया है। झारखंड सरकार के विरमित होने के बाद लाठकर परमाणु ऊर्जा विभाग में योगदान देंगे।


 

Tags - Jharkhand IPS Sanjay A Lathkar relieved for central deputation appointed IG Security of Department of Atomic Energy