logo

आयकर विभाग ने गिरिडीह में कारोबारियों के ठिकोनों पर की छापेमारी 

आयकर विभाग ने गिरिडीह में कारोबारियों के ठिकोनों पर की छापेमारी 

द फॉलोअप डेस्क 
गिरिडीह में आयकर विभाग ने  कार्रवाई करते हुए बड़े कारोबारियों के ठिकोनों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी आज सुबह 6 बजे शुरू हुई। यह कार्रवाई आर्यन इंडस्ट्रीज के मालिक मिंटू बरनवाल के न्यू बरगंडा आवास और शैलपुत्री स्टील फैक्ट्री के मालिक राकेश बरनवाल की फैक्ट्री और आवास में की जा रही है। सुबह 6 बजे ही आयकर विभाग के अधिकारी आधा दर्जन इनोवा गाड़ियों में पहुंचे। उनके साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी मौजूद हैं। 

Tags - झारखंड न्यूज गिरिडीह न्यूज आयकर विभाग Jharkhand News Giridih News Income Tax Department