जामताड़ा:
छठ पूजा के बाद अपने कार्यस्थलों पर लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें सुगम यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन द्वारा रक्सौल जंक्शन से चर्लपल्ली के बीच एक-एक फेरे के लिए 2 अनारक्षित वन-वे 'ट्रेन ऑन डिमांड' (TOD) स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

इन ट्रेनों के ठहराव पर लिया फैसला
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 05523 रक्सौल-चर्लपल्ली अनारक्षित स्पेशल 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को शाम 16:55 बजे रक्सौल से प्रस्थान करेगी और 30 नवंबर (सोमवार) को दोपहर 12:00 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 05525 रक्सौल-चर्लपल्ली अनारक्षित स्पेशल 29 नवंबर 2026 (रविवार) को शाम 16:55 बजे रक्सौल से खुलकर 01 दिसंबर (मंगलवार) को दोपहर 12:00 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

आसनसोल मंडल के यात्रियों के लिए राहत
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत यात्रा करने वाले स्थानीय यात्रियों के लिए भी यह खबर राहत भरी है। इन दोनों विशेष ट्रेनों का ठहराव जसीडीह जंक्शन, मधुपुर जंक्शन और चित्तरंजन स्टेशनों पर दिया गया है। इससे जामताड़ा व आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को दक्षिण भारत की ओर जाने में काफी सहूलियत होगी।