logo

2 बच्चों की मां 36 वर्षीय महिला ने पति के सामने प्रेमी से रचाई शादी, 2 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

2 बच्चों की मां 36 वर्षीय महिला ने पति के सामने प्रेमी से रचाई शादी, 2 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

साहिबगंज: 

Jharkhand News: कहते हैं कि प्यार न उम्र देखता है और न ही जाति-बिरादरी। कुछ ऐसी ही प्रेम कहानी साहिबगंज जिले (Sahibganj District) के मंडरो प्रखंड अंतर्गत मिर्जाचौकी के महादेव मोहिनी टोला में सामने आई है। यहां 36 वर्षीय 2 बच्चों की मां पूनम देवी ने अपने से 13 वर्ष छोटे 23 वर्षीय करण मोहाली के साथ शादी रचा ली। शनिवार की शाम दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। इस प्रेम कहानी की चर्चा इलाके में हो रही है।

पूनम और करण में 2 वर्षों से था प्रेम संबंध
जानकारी के अनुसार, पूनम देवी की शादी पहले अशोक मोहाली से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र नौ वर्ष और सात वर्ष है। अशोक के मुताबिक, पूनम और करण के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार महीने पहले पूनम, करण के साथ चली गई थी। इस संबंध में अशोक ने थाने में आवेदन भी दिया था। बाद में पूनम के मायके वाले उसे वापस मिर्जाचौकी ले आए थे।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन भाग गये थे
बताया जाता है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन पूनम और करण फिर साथ चले गए और कोलकाता पहुंच गए। इसके बाद मामले में महादेववरण पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह ने पहल की। उन्होंने करण के पिता भुट्टो मोहाली से भी दूरभाष पर बातचीत की। शनिवार को दोनों की शादी कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

दोनों बेटों की जिम्मेदारी पिता के पास
बताया गया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाक होने के बाद पूनम देवी और करण मोहाली का विवाह कराया गया। वहीं, दोनों बच्चों के भरण-पोषण को लेकर सहमति बनी कि वे अपने पिता अशोक मोहाली के साथ रहेंगे। पूनम देवी ने भी इस पर सहमति जताई। इस तरह करीब 13 वर्ष की उम्र के अंतर के बावजूद पूनम और करण ने एक-दूसरे का साथ चुन लिया। उनकी प्रेम कहानी में जहां एक ओर नए रिश्ते की शुरुआत हुई, वहीं दूसरी ओर बच्चों के भविष्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों का सवाल भी जुड़ा रहा।

Tags - Jharkhand NewsExtra Marital AffairSahebganj NewsViral News