logo

बिजली विभाग का अधिकारी बन लोगों को लगाते थे चूना, पुलिस के हत्थे चढ़े 3 शातिर अपराधी

्मब.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
जामताड़ा जिले के करमाटांड़ पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों साइबर अपराधी, लोगों को बिजली बिल जमा करने के नाम पर ठगते थे। लोगों को फोन कर कहते थे कि वह बिजली विभाग के अधिकारी बोल रहे हैं उनका बिजली बिल जमा नहीं हुआ है। इस वजह से जल्द ही लाइन कट सकता है। ऐसे में वह सामने वाले को क्विक सपोर्ट एप, एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाते थे और खातों से पैसे उड़ा लिया करते थे।

 
3 युवकों को पकड़ा गया
दरअसल जामताड़ा एसपी मनोज स्वर्गायारी को मिली गुप्त सचूना एवं उनके निर्देशानुसार ट्रेनी एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में करमाटांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने  सशस्त्र बल के साथ करमाटांड़ थाना अंतर्गत मुरलीडीह में छापेमारी कर साइबर अपराधी आदित्य मंडल उर्फ रॉकी मंडल, लक्ष्मण मंडल उर्फ जितेंद्र मंडल, फारूक अंसारी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इनके पास से मोबाइल सिम कार्ड की बरामदगी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N