logo

शादी के 39वें दिन प्रेमी संग भागी नवविवाहिता, थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा

A97.jpg

जामताड़ा: 

जामताड़ा में एक नवविवाहिता शादी के 39वें दिन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। मामला थाने पहुंचा तो फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। गौरतलब है कि धनबाद के पूर्वी टुंडी थानाक्षेत्र अंतर्गत सोहनाद गांव निवासी युवती की शादी 2 मार्च को देवरी गांव के युवक से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दंपति के बीच शुरुआत में तो सबकुछ ठीक लगा, लेकिन फिर रिश्ते में खटास आने लगी. दरअसल, युवती ने बताया कि उसका नारायणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत चंद्रपुर (बिचकोड़ा टोला) के रहने वाले सोनू भंडारी के साथ प्रेम संबंध है। 

मोबाइल फोन पर प्रेमी के संपर्क में थी 
शादी के बाद भी युवती अपने प्रेमी के साथ मोबाइल फोन पर बातचीत किया करती थी। पति और ससुराल वाले उसके इतना वक्त फोन पर बिताने का विरोध करते थे। आखिरकार एक दिन नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। जब इसकी भनक लगी तो दोनों पक्षों के लोग नारायणपुर थाना पहुंचे, जहां काफी घंटों तक गहमागहमी की स्थिति रही। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं। युवती ने दो टूक कह दिया है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

​फिलहाल, पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवारों के बीच आपसी समझौते का प्रयास किया जा रहा है ताकि मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जा सके।

Tags - JamtaraJamtara UpdateJamtara Latest NewsJamtara Couple DramaNewlywed Elopes with Boyfriend