logo

जमशेदपुर में 4 साल की बच्ची के साथ 14 वर्षीय नाबालिग ने किया दुष्कर्म, भेजा गया रिमांड होम 

RAPE_OF_4_YEAROLD.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में रहनी वाली 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बच्ची के पड़ोस में ही रहने वाले 14 वर्षीय नाबालिग लड़के ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। दरअसल, बच्ची नाबालिग के घर खेलने गयी थी। अपने घर में ही उसने बच्ची के साथ गलत किया। इस मामले में आरोपी नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को उसे रिमांड होम भेज दिया। पुलिस के अनुसार, घटना 4 जुलाई की है। घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे। इसी दौरान नाबालिग बच्ची के घर पहुंचा और उसके साथ खेलने का बहाना बना उसे अपने घर ले गया। नाबालिग के घर पर भी कोई नहीं था। यहीं, उसने बच्ची के साथ गलत किया। मां के घर लौटने पर बच्ची ने घटना की जानकारी उन्हें दी। पुलिस ने घटना के बाद बच्ची का मेडिकल कराया है। घटनास्थल में बच्ची का खून से सने कपड़े  बरामद हुए हैं। 


 

Tags - Jharkhand News Jamshedpur News Jamshedpur Latest News Jamshedpur Hindi News Rape Rape of a girl child