logo

गढ़वा में भी हाथी ने एक महिला को मार डाला, दो किमी तक कंधे पर परिजनों ने ढोया शव

पोूपग1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा जिले में हाथी के आतंक का एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चिनियाँ थाना क्षेत्र के चिरका गांव में जंगली हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण महिला के शव को करीब दो किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर गांव तक लाया गया। बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बार फिर सामने आई है। यह गढ़वा जिले में वर्ष 2026 का पहला हाथी हमला है। इससे पहले वर्ष 2024 और 2025 में हाथी के हमलों में 18 लोगों की जान जा चुकी है। गौरतलब है कि इन दिनों पूरे झारखंड में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। साल 2026 के सिर्फ 9 दिनों में ही हाथी के हमलों से अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जो बेहद चिंताजनक है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में हाथियों की निगरानी बढ़ाने, मुआवजा देने और स्थायी समाधान की मांग की है। वहीं, प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा है।