logo

Ranchi : आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की महत्वपूर्ण बैठक, राष्ट्रपति चुनाव पर होगी चर्चा

avinash2.jpg

रांचीः 

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे (avinash pandey) शुक्रवार की शाम रांची पहुंच गये हैं। आज कांग्रेस कमिटी द्वारा निर्देशित आंदोलन एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर समन्वय समिति के सदस्य, मंत्री, विधायक एवं सांसद के साथ बैठक करेंगे। वह खासतौर से राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) को लेकर झारखंड पहुंचे हैं। इसके अलावा संगठन को मजबूती देने के लिए आगे की रणनीति तय करेंगे। 


कार्यक्रमों की समीक्षा की 
कांग्रेस पार्टी की ओर से 9 अगस्त से 14 अगस्त तक गौरव यात्रा को लेकर पार्टी नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे। शुक्रवार देर शाम ही अविनाश पांडे ने पार्टी के मंत्रियों और कार्यकारी अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में प्रभारी ने संगठन के कामकाज और भावी कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। 


इन चीजों पर होगी चर्चा 
बैठक के बारे में कहा गया है कि 09 अगस्त से 14 अगस्त तक होने वाले यात्रा के बारे में चर्चा होगी। लेकिन सूत्रों का कहना है कि जेएमएम द्वारा लगातार गठबंधन धर्म के उलट लिए जा रहे फैसले पर भी चर्चा होगी। बता दें कि 16 जुलाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा निर्देशित आंदोलन एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर समन्वय समिति के सदस्य, मंत्री, विधायक एवं सांसद से प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे विचार विमर्श करेंगे।