logo

चाईबासा के टोंटो में 5 किलो का IED बम बरामद, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

चाईबासा के टोंटो में 5 किलो का IED बम बरामद, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

रांची
चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र के वनग्राम राजबासा के पास जंगल के पहाड़ी क्षेत्रों में पांच किलो के एक आइईडी विस्फोटक को सुरक्षा बलों ने बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है। विस्फोटक को सुरक्षा बलों ने बुधवार को बरामद किया था। उसे बम निरोधक दस्ते ने उसी स्थान पर नष्ट किया है। गौरतलब है कि बीते कई महीनों से क्षेत्र में जिला पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सुरक्षा बलों को कामयाबी भी मिली है।

Tags - Bomb recoveredIEDJharkhand News