logo

अजब-ग़ज़ब : मरी हुई पत्नी को पति ने किया जिंदा, तीन साल पहले हुई थी मौत!

cuple7.jpg

गढ़वा
गढ़वा में एक पति ने अपनी मरी हुई पत्नी को वापस ढ़ुंढ़ लिया है । चौंकिये मत यह बिल्कुल सच है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के रवींद्र यादव और झारखंड के गढ़वा जिले की प्रियंका दोनों पति-पत्नी हैं। तीन साल पहले प्रियंका घरेलु विवाद में आकर घर छोड़कर वापस गढ़वा आ गई थी, लेकिन उसके मायके वालों को इस बात की जानकारी नहीं थी। इसलिए उनलोंगों ने रवींद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। रवींद्र पुलिस की नजर में हत्या के आरोप में फरार चल रहा था।


क्या है पूरा मामला

रवींद्र और प्रियंका ने बताया कि उनकी मुलाकात छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला के रामानुजगंज में हुई थी। रवींद्र पेशे से वाहन चालक है। वर्ष 2017 में प्रियंका काम की तलाश में रामानुजगंज गई थी। दोनों में नजदिकीयां बढ़ी और उसी सल प्रेम विवाह कर लिया। दोनों का एक बेटा भी है, जो रवींद्र के साथ रह रहा है। आपसी विवाद में पत्नी घर छोड़कर गढ़वा  चली आई थी। वह एक किराए के मकान पर रह रही थी। रवींद्र के अनुसार सूचना मिलने पर यहां आया और प्रियंका को ढूंढ निकाला। लड़की के जिंदा होने की सूचना उसके माता पिता को भी नहीं थी। 


पत्नी को साथ ले जाने के लिए रूका 
रवींद्र ने पत्नी प्रियंका को जिंदा गढ़वा शहर के पिपराकला मोहल्ला से ढूंढ निकाला और इसकी सूचना गढ़वा थाना पुलिस को दी। पत्नी ने पति के साथ नहीं रहने और बच्चे को वापस करने की बात कही। कहा, बच्चा वापस नहीं किया तो समझौता नहीं करेंगे। रवींद्र प्रियंका को साथ में घर ले जाने की उम्मीद में गढ़वा में रुका हुआ है।